मात्र ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago Facelift 2026! 360-डिग्री कैमरा और धांसू लुक देखकर Maruti के उड़े होश

Tata Tiago Facelift 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की सबसे पसंदीदा और सुरक्षित एंट्री-लेवल कारों में से एक Tata Tiago का नया 2026 मॉडल (Tata Tiago Facelift 2026) आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। टाटा मोटर्स ने अपनी इस चमचमाती और हाई-टेक हैचबैक की शुरुआती कीमत मात्र ₹4.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।

तकरीबन एक दशक से भारतीय सड़कों पर राज कर रही टियागो का यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा और व्यापक अपडेट (Facelift) है। इस नए अवतार में कार का लुक पहले से काफी ज्यादा शार्प, इंटीरियर बेहद आलीशान और फीचर्स किसी प्रीमियम एसयूवी (SUV) जैसे कर दिए गए हैं। बाजार में आते ही इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Celerio) और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai i10 Nios) से होना तय है।

Also Read: Honda City Facelift 2026 ने मारी एंट्री, शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये, अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड

Tata Tiago Facelift 2026: वेरिएंट के हिसाब से पूरी प्राइस लिस्ट (Ex-Showroom)

Tata Tiago Facelift 2026: Front look showing slimmer grille sharper headlamps and new alloy wheels
Tata Tiago Facelift 2026

टाटा मोटर्स ने नई टियागो को कुल 6 मुख्य ट्रिम लेवल्स—Smart, Pure, Pure+, Pure+ A, Creative और Creative+ में पेश किया है। यहाँ इसकी पूरी प्राइस लिस्ट दी गई है:

ट्रिम (Trim Level)पेट्रोल मैनुअल (Petrol MT)पेट्रोल ऑटोमैटिक (Petrol AMT)सीएनजी मैनुअल (CNG MT)सीएनजी ऑटोमैटिक (CNG AMT)
Smart₹4.69 लाख₹5.79 लाख
Pure₹5.49 लाख₹6.00 लाख₹6.49 लाख₹7.05 लाख
Pure+₹5.99 लाख₹6.55 लाख₹6.99 लाख₹7.55 लाख
Pure+ A₹6.49 लाख₹7.49 लाख
Creative₹6.99 लाख₹7.55 लाख₹7.99 लाख₹8.55 लाख
Creative+₹7.29 लाख₹7.85 लाख

नोट: बेस वेरिएंट (Smart) की कीमत मारुति सेलेरियो (₹4.70 लाख) से भी कम है, जबकि हुंडई निओस (₹5.55 लाख) के मुकाबले यह बहुत ज्यादा किफायती है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या बदला? डिजाइन हुआ बेहद मॉडर्न

Tata Tiago Facelift 2026: Rear design with new connected LED tail-lamps and alloy wheels
Tata Tiago Facelift 2026
  • शार्प फ्रंट लुक: नई टियागो का फ्रंट एंड काफी ऊपर और सीधा (Upright) रखा गया है। इसमें नई स्लिमर ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स और एक बहुत बड़ा एयर डैम वाला बम्पर दिया गया है जो इसे बोल्ड लुक देता है। ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है।
  • कनेक्टेड टेल-लैंप्स: साइड प्रोफाइल में 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स और ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ सबसे बड़ा बदलाव नया कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप सेटअप और शानदार रूफ स्पॉइलर है। यह कार 6 नए शानदार रंगों (जैसे वाराणसी वाइब्रेंस और पंगोंग पल्स) में उपलब्ध है।
  • प्रीमियम केबिन: कार के अंदर पुराने डैशबोर्ड को हटाकर बिल्कुल फ्लैट, मॉडर्न और लीनियर लेआउट दिया गया है। ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट्स में अब गियर लीवर की जगह एक नया रोटरी गियर सेलेक्टर (डायलर) देखने को मिलेगा।

Also Read: Tata Motors ने अफ्रीका में दिखाई ताकत, एक साथ पेश किए 11 कमर्शियल वाहन, EV ट्रक से लेकर बस तक शामिल

इस बजट में पहली बार मिले 360-डिग्री कैमरा जैसे लग्जरी फीचर्स

Tata Tiago Facelift 2026: Redesigned dashboard layout with 10.25-inch infotainment touchscreen and digital driver display

टाटा ने अपनी नई ई&ई (E&E) आर्किटेक्चर तकनीक के दम पर इस बजट कार को फीचर्स से पूरी तरह लोड कर दिया है:

  • डबल डिस्प्ले: 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक शानदार डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले।
  • प्रीमियम सहूलियतें: वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto।
  • सेफ्टी में नंबर 1: टाटा ने इसकी बॉडीशेल (सुरक्षा ढांचे) को और मजबूत किया है। कार में अब 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पार्किंग सेंसर्स और सेगमेंट में पहली बार 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।

इंजन और गियरबॉक्स: सीएनजी में पहली बार पैडल शिफ्टर्स!

Tata Tiago Facelift 2026 के बोनट के नीचे भरोसेमंद 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल मोड में 86hp और सीएनजी (CNG) मोड में 75.5hp की पावर जेनरेट करता है। दोनों ही ईंधन ऑप्शन्स में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही, भारत में पहली बार Tiago CNG AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स (Paddleshifters) भी दिए गए हैं।

विशेष अपडेट: टाटा ने Tata Tiago Facelift 2026 के साथ ही अपनी इलेक्ट्रिक कार Tiago EV को भी इसी लुक के साथ अपडेट किया है, जिसकी कीमत अब ₹6.99 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

Also Read: Maruti Suzuki Price Hike 2026: कार खरीदना है तो जल्दी कीजिए, जून से 30,000 रुपये तक महंगी होंगी Maruti की कारें