Hero MotoCorp First Flex Fuel Bike 3 जून को होगी लॉन्च; पेट्रोल का झंझट खत्म!

Hero MotoCorp First Flex Fuel Bike Launch Date India: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है। अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp आपके लिए एक बेहद सस्ता और तगड़ा विकल्प लेकर आ रही है। हीरो मोटोकॉर्प आगामी 3 जून 2026 को भारत की पहली ऐसी कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जो पूरी तरह से इथेनॉल (Flex Fuel) पर चलेगी।

इस ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस नई तकनीक और बाइक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात।

Also Read: KTM Price Hike 2026: 1 जून से महंगी होने जा रही हैं KTM की दमदार बाइकें, जानें कितने हजार रुपये बढ़ेगी कीमत

Hero MotoCorp First Flex Fuel Bike: कौन सी बाइक होगी लॉन्च?

हीरो मोटोकॉर्प ने सरकार से दो सबसे पॉपुलर मॉडल्स के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल (Regulatory Approvals) ले लिया है:

  • Hero HF Deluxe Flex-Fuel
  • Hero Splendor Plus Flex-Fuel

किसके चांस ज्यादा हैं? हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि HF Deluxe के लॉन्च होने की संभावना सबसे ज्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने ‘Bharat Mobility Global Expo 2025’ में HF Deluxe के ही फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल को शोकेस किया था। लेकिन स्प्लेंडर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए कंपनी स्प्लेंडर का नाम लाकर भी सरप्राइज दे सकती है।

क्या है E100 तकनीक और यह दूसरों से अलग क्यों है?

Suzuki Gixxer SF 250 and Honda CB 300F flex fuel compatible motorcycles available in India.

भारत में फिलहाल Suzuki Gixxer SF 250 और Honda CB 300F जैसी बाइक्स मौजूद हैं, जो E85 (85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल) पर चल सकती हैं। लेकिन हीरो मोटोकॉर्प इनसे दो कदम आगे निकल चुकी है।

  • 100% इथेनॉल क्षमता: हीरो की यह नई बाइक E100 पर चलेगी।
  • फ्यूल का असली गणित: भारत में मिलने वाले E100 फ्यूल में लगभग 93 से 93.5% शुद्ध इथेनॉल, 5% पेट्रोल और 1.5 से 2% अन्य को-सॉल्वेंट्स और एडिटिव्स होते हैं।
  • मेड इन इंडिया तकनीक: इस बाइक के इंजन को जयपुर में स्थित ‘Hero Centre for Innovation and Technology (CIT)’ में पूरी तरह से लोकल लेवल पर डिजाइन और कैलिब्रेट किया गया है।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) को मिलेगी कड़ी टक्कर!

Hero MotoCorp First Flex Fuel Bike: हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) के मुकाबले फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां ज्यादा तेजी से अपनी जगह बना सकती हैं। इसके पीछे मुख्य वजहें ये हैं:

  1. कोई चार्जिंग का झंझट नहीं: पेट्रोल पंप की तरह तुरंत फ्यूल भराओ और चल दो।
  2. सस्ता ईंधन: इथेनॉल का उत्पादन भारत में ही होता है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी और यह पेट्रोल से काफी सस्ता पड़ेगा।
  3. पुरानी आदतें: आम जनता को बैटरी चार्जिंग ग्रिड के बजाय लिक्विड फ्यूल डलवाने की पुरानी आदत है, जिसे बदलना नहीं पड़ेगा।

क्या देश में उपलब्ध है E100 फ्यूल?

जी हाँ, इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने साल 2024 में ही कमर्शियल तौर पर E100 फ्यूल बेचना शुरू कर दिया था। वर्तमान में देश के करीब 183 आउटलेट्स पर यह फ्यूल आसानी से मिल रहा है और सरकार लगातार इसके पंप्स की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है।

Also Read: Royal Enfield Consumer Court Case: बाइक में आई खराबी तो कोर्ट ने कंपनी पर ठोका ₹5.1 लाख का जुर्माना